WhatsApp Button

chand prithvi se kitna dur hai || (पृथ्वी की चाँद से दूरी)

Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai | OK Google Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai

सौर विज्ञान हमेशा से जिज्ञासाओं से भरा हुआ है, हम किसी भी चीज के बारे में सोचना शुरू कर दें तो, उसके बारे में आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह पाते है।

इसमें एक ऐसी ही आश्चर्य करने वाली चीज है और वह है हमारे सौरमंडल में दूरी, हम आकाश की ओर देखते है, तो रात में हमें चाँद – तारे दिखाई देते है, देखने में तो ये कुछ दूरी पर लगते है, ऐसा लगता है कि ये हमसे ज्यादा दूर ही नहीं है लेकिन ऐसा नहीं है, वास्तव में यह बहुत आश्चर्यचकित कर देने वाली दूरी पर मौजूद है।

तो दोस्तों, अगर आप जानना चाहते हो की Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai तो आप आज के इस आर्टिकल को पूरा अंत तक पढ़ना क्योंकि आज के इस लेख में मैं हम chand prithvi kitna dur hai इसके बारे में बात करने वाले है, मुझे उम्मीद है ये आपको बहुत पसंद आएगा।

Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai

Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai
Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai | चांद पृथ्वी से कितना दूर है?

पृथ्वी से चन्द्रमा की दूरी 384000 किलोमीटर है, और अगर मील के हिसाब से देखे तो चांद पृथ्वी से 238,857 मील की दूरी पर है, चाँद और पृथ्वी के बीच मौजूद यह दूरी पृथ्वी के व्यास का ३० गुना है।

चन्द्रमा पर मौजूद गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी से 1/6 भाग है, जिसका मतलब यह है कि अगर कोई व्यक्ति धरती पर 60 किलो का है, तो वह चंद्रमा पर मात्र 10 किलो का होगा।

चंद पृथ्वी कि परिक्रमा 27.3 दिन में पूरा करता है और अपने अक्ष के चारो ओर एक पूरा चक्कर भी 27.3 दिन में लगाता है।

यही कारण है कि चन्द्रमा का एक ही हिस्सा या फेस हमेशा पृथ्वी की ओर होता है, यदि चन्द्रमा पर खड़े होकर पृथ्वी को देखे तो पृथ्वी साफ़ साफ़ अपने अक्ष पर घूर्णन करती हुई नजर आएगी लेकिन आसमान में उसकी स्थिति आपको देखने पर सदा स्थिर प्रतीत होगी अर्थात पृथ्वी को कई वर्षो तक निहारते रहो वह अपनी जगह से टस से मस नहीं होगी।

पृथ्वी- चन्द्रमा-सूर्य ज्यामिति के कारण “चन्द्र दशा” हर 29.5 दिनों में बदलती है, आकार के हिसाब से अपने स्वामी ग्रह के सापेक्ष यह सौरमंडल में सबसे बड़ा प्राकृतिक उपग्रह है जिसका व्यास पृथ्वी का एक चौथाई तथा द्रव्यमान 1/81 है।

बृहस्पति के उपग्रह के बाद चन्द्रमा दूसरा सबसे अधिक घनत्व वाला उपग्रह है और सूर्य के बाद आसमान में सबसे अधिक चमकदार निकाय चन्द्रमा है।

पृथ्वी पर आने वाले समुद्री ज्वार और भाटा चन्द्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के कारण आते हैं। चन्द्रमा की तात्कालिक कक्षीय दूरी, पृथ्वी के व्यास का 30 गुना है इसीलिए आसमान में सूर्य और चन्द्रमा का आकार हमेशा सामान नजर आता है।

वह पथ्वी से चंद्रमा का 59 % भाग दिखता है जब चन्द्रमा अपनी कक्षा में घूमता हुआ सूर्य और पृथ्वी के बीच से होकर गुजरता है और सूर्य को पूरी तरह ढक लेता है तो उसे सूर्यग्रहण कहते हैं।

अन्तरिक्ष में मानव अभी तक सिर्फ चन्द्रमा पर ही कदम रख सका है। सोवियत संघ (वर्तमान में रूस) का लूना-1 पहला अन्तरिक्ष यान था जो चन्द्रमा के पास से गुजरा था लेकिन इसके बाद लांच किया गया दूसरा अंतरिक्ष यान लूना-2 पहला यान था जो चन्द्रमा की धरती पर उतरा था।

सन् 1968 में केवल नासा के अपोलो कार्यक्रम ने उस समय मानव मिशन भेजने की उपलब्धि हासिल की थी और पहली मानवयुक्त ‘ चंद्र परिक्रमा मिशन ‘ की शुरुआत अपोलो -8 के साथ की गई, इसके बाद सन् 1969 से 1972 के बीच छह मानवयुक्त यान ने चन्द्रमा की धरती पर कदम रखा जिसमे से अपोलो-11 ने इसमें सफलता पाई।

इन मिशनों के दौरान एस्ट्रोनॉटस ने वापसी के दौरान 380 किलोग्राम से ज्यादा चाँद की चट्टानों को साथ लेकर लौटे जिसका इस्तेमाल चंद्रमा की उत्पत्ति, उसकी आंतरिक संरचना के गठन और उसके बाद के इतिहास की विस्तृत भूवैज्ञानिक समझ विकसित करने के लिए किया गया।

हिंदी में नई नई जानकारीयां पाने के लिए Sim Card Tips ब्लॉग को विज़िट करें।

वैज्ञानिकों के द्वारा ऐसा माना जाता है कि करीब 4.5 अरब वर्ष पहले पृथ्वी के साथ विशाल टक्कर की घटना ने इसका निर्माण किया है।

सन् 1972 में अपोलो-17 मिशन के बाद से चंद्रमा का दौरा केवल मानवरहित अंतरिक्ष यान के द्वारा ही किया गया जिसमें से विशेषकर अंतिम सोवियत संघ के लुनोखोद रोवर द्वारा किया गया है।

सन् 2004 के बाद से जापान, चीन, भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी ने भी चाँद की परिक्रमा के लिए यान भेजा है।

इन अंतरिक्ष अभियानों ने चंद्रमा पर जल-बर्फ की खोज की पुष्टि के लिए विशिष्ठ योगदान दिया है, भारत ने ही इन प्रयासों के माध्यम से ही चंद पर पानी की खोज की, चंद्रमा के लिए भविष्य की मानवयुक्त मिशन योजना सरकार के साथ साथ निजी वित्त पोषित प्रयासों से बनाई गई है।

चंद्रमा ‘ बाह्य अंतरिक्ष संधि ‘ के तहत रहता है जिससे यह शांतिपूर्ण उद्देश्यों की खोज के लिए सभी राष्ट्रों के लिए मुक्त है, जहां कोई भी देश अपने अंतरिक्ष की संभावनाओं को बढ़ाने के लिए चंद पर मिशन भेज सकता है।

चन्द्रयान (अथवा चंद्रयान-1) भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वारा चंद्रमा की तरफ कूच करने वाला भारत का पहला अंतरिक्ष यान था।

Prithvi Se Chand par jane me kitna samay lagta hai

दोस्तो बहुत से लोग ये जाना चाहते है की पृथ्वी से चांद पर जाने में कितना समय लगता है तो अगर आप भी जानना चाहते हो तो मैं आपको बताना चाहूगा की इसका जवाब होगा लगभग 3 दिन ।

Chand Par Kaun Kaun Gaya Hai –

चाँद पर अभी 12 लोग जा चुके है, चांद पर सबसे पहला Neil Armstrong ने रखा था, जो कि अपोलो-11 के मिशन के साथ गए थे।

नील आर्मस्ट्रांग और ऐडविन “बज़” ऐल्ड्रिन जुनियर को 20 जुलाई 1969 को अन्तरराष्ट्रीय समय के अनुसार 20:17:39 बजे उतारा था, संयुक्त राज्य अमेरिका का यह मिशन मानव इतिहास व अन्तरिक्ष अनुसन्धान के इतिहास में एक बडी उपलब्धी के रूप में देखा जाता है।

दोस्तो चांद पर सबसे पहले कौन गया ये तो आपने जान लिया अब आप ये भी जानना चाहते होंगे की चांद पर कौन कौन गया है तो मैं आपको बता दूँ की अब तक चांद पर 12 लोग जा चुके है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार है –

  1. Neil Armstrong ( 20 जुलाई 1969 )
  2. Buzz Aldrin ( 20 जुलाई 1969 ) Neil Armstrong के साथ
  3. Pete Conrad ( नवंबर 1969 )
  4. Alan Bean ( नवंबर 1969 )
  5. Alan Shepard ( फेबवरी 1971 )
  6. Edgar Mitchell ( फरवरी 1971 )
  7. David Scott ( अगस्त 1971 )
  8. James Irwin ( अगस्त 1971 )
  9. John Young ( 1972 )
  10. Charles Duke ( 1972 )
  11. Eugene Cernan ( 7 December 1972 )
  12. Harrison Schmitt ( 1972 )

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल –

Chand Ko Prithvi ka Chakkar lagane me kitna samay lagta hai

चांद को पृथ्वी का एक चक्कर लगाने में लगभग 27.3 दिन लगता है ।

Chand ka Temperature kitna hota hai

दोस्तो चांद के सतह पर अलग अलग जगह पर दिन या रात होता है इसलिए चांद के सतह पर टेंपरेचर एक दूसरे से बहुत ही अलग रहता है, इसलिए चांद पर दिन में टेंपरेचर लगभग 127 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है और रात में लगा 0 से -183 डिग्री सेल्सियस तक ।

यह आर्टिकल भी पढ़ें –

यदि आप शायरी के शौकीन है तो True Love Love Shayari पर क्लिक करें।

Instagram Stylish Name Kaise Likhe स्टाइलिश नेम इंस्टाग्राम

Instagram Par Followers Kaise badhaye इंस्टा फालोअर कैसे बढ़ाएं

Sony Liv App Download Kaise Kare? 2022 किसी भी Phone में

Summary –

तो दोस्तों, Chand Prithvi Se Kitna Dur Hai इसके बारे में यह लेख आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं नीचे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से, अगर आप और कुछ जानना चाहते है चांद के बारे में तो आप मुझे जरूर कमेंट में पूछ सकते है, धन्यवाद 🙂

A Student, Digital Content Creator, and Passion for Photography... Founder of 'Hindi Me Blog' इस ब्लॉग पर आपको टिप्स & ट्रिक्स, योजना, लाइफस्टाइल, हाउ टू से संबंधित जानकारियाँ देखने को मिलेंगी, रोज कुछ नया सीखने के लिए हमारे ब्लॉग को विजिट करें।

Leave a Comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.